फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five people including sub-inspector injured in attack in ghazipur

गाजीपुर: भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर हमला, उपनिरीक्षक सहित पांच घायल

Thu, 08 Oct 2026 12:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 12:13 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस घटना में उपनिरीक्षक सहित पांच घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पुलिस ने 24 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
Five people including sub-inspector injured in attack in ghazipur
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल उपनिरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौउरा गांव में बुधवार की शाम भूमि की पैमाइश करने राजस्व और पुलिस टीम पहुंची थी। इस दौरान हुए हमले में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह सहित पांच लोग घायल हो गए। देर शाम क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इधर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती उपनिरीक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव की परमिला देवी ने जिला प्रशासन के यहां भूमि संबंधित विवाद को लेकर बीते सितंबर माह में प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएम के निर्देश पर पक्की पैमाइश के लिए मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में लेखपाल प्रशांत सिंह, लेखपाल राहुल कुमार, लेखपाल श्वेता मिश्रा और लेखपाल मनीष यादव गए थे। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से नोनहरा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी गई थी।

शाम छह बजे राजस्व टीम भूमि की पैमाइश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी चंद्रमा, राम नारायण, जगदीप सहित 54 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर और रॉड के हमले से उपनिरीक्षक रामानंद सिंह सहित पांच लोग घायल हो गए।

इधर, सूचना मिलते ही बरेसर और नोनहरा थाने की पुलिस टीम गांव पहुंच गई। वहीं, हमलावर भाग गए। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत सिंह की तहरीर पर चंद्रमा, रामनारायण और जगदीप सहित 24 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस टीम हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed