फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बालिका पर डोली ओझा की नीयत

बालिका पर डोली ओझा की नीयत

Tue, 07 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बालिका पर डोली ओझा की नीयत
ओझा ने किया बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने दबोच पुलिस के हवाले किया
रेउसा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में झाड़ फूंक व तंत्रमंत्र व जड़ी-बूटी बेचने वाले एक ओझा की एक बालिका पर नीयत डोल गई। ओझा ने जब बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया, उसी बीच चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ओझा पर छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के मेड़ई कुदौंरा निवासी रमापति झाड़ फूंक व जड़ी-बूटी बेचने का काम करता है। बताते हैं कि वह जब तब अलग-अलग गांवों में ठहर कर अपना व्यवसाय करता था। ऐसे ही वह रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव में जहां वह ठहरा हुआ था, उसी परिवार की 10 वर्षीय बच्ची पर नीयत डोल गई। उसने छत के ऊपर बच्ची को दबोच लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचने के साथ सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि इस मामले में छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed