{"_id":"5b522b7a4f1c1b4f748b5efc","slug":"181532111738-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह महिला के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह महिला के जेवर लूटे
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह पति के साथ जा रही एक महिला के जेवर लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी राजवीर अपनी पत्नी सोमवती देवी के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से हरदोई जा रहा था। रास्ते में संदना थाना क्षेत्र के ग्राम वैश्यन पुरवा के निकट बाइक से पीछा कर रहे तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए दंपती को रोक लिया। उनके रुकते ही लूटपाट शुरू कर दी।
जब राजवीर ने विरोध किया, तब बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मार देने की धमकी देते हुए महिला के शरीर पर मौजूद सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। बदमाश शोर मचाने पर दंपती को जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से निकल भागे। वारदात के बाद पीड़ित दंपती ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।