फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   इलाहाबाद से मजदूरी कर लौट रहे पांच युवक जहर खुरानी का शिकार

इलाहाबाद से मजदूरी कर लौट रहे पांच युवक जहर खुरानी का शिकार

Fri, 28 Dec 2018 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से मजदूरी कर लौट रहे पांच युवक जहर खुरानी का शिकार
जहांगीराबाद बस स्टॉप पर मिले बेहोश, बदमाशों ने 60 हजार रुपये व अन्य सामान लूटा
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। इलाहाबाद से मजदूरी कर घर लौट रहे पांच युवक जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरानों ने उनके पास से 60 हजार की नकदी व अन्य सामान लूटने के बाद रात में उन्हें जहांगीराबाद बस स्टॉप के पास छोड़ दिया। सुबह स्थानीय नागरिकों ने पांच युवकों को बेहोशी की हालत में पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। थानाक्षेत्र सकरन के अदबारी गांव में रहने वाले बसंत (18) पुत्र लेखराम, आरबी (18) पुत्र लाल बहादुर, अशोक (20) पुत्र कमलेश, संकटा (19) पुत्र प्यारेलाल तथा राममूर्ति (18) पुत्र मायाराम इलाहाबाद मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को बस से सभी युवक घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। जहरखुरानों ने उन्हें बेहोश कर सभी के पास से मजदूरी के करीब 60 हजार रुपये व कपड़ों का बैग लूट लिया। इसके बाद गुुरुवार की देर रात बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहांगीराबाद बस स्टॉप के करीब सभी को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह लोग टहलने निकले तो पांच युवक बेहोशी की हालत में पड़े नजर आए। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी अजय कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed