{"_id":"598df8ac4f1c1ba63b8b493f","slug":"171502476460-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरा करंट, भाई बहन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप में उतरा करंट, भाई बहन झुलसे
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप में उतरा करंट, भाई बहन झुलसे
गंभीर हालत में दोनों ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
थानगांव की घटना
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव में एक हैंडपंप में शुक्रवार को अचानक करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर भाई व बहन बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोग दोनों को लेकर रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
ग्राम शमशेरीपुरवा निवासी मोहम्मद रहीश के घर में हैंडपंप लगा है। शुक्रवार को अचानक हैंडपंप में करंट उतर आया। इससे पहले कि परिवार को हैंडपंप में करंट उतरने की जानकारी होती, रहीश की पुत्री पप्पी (10) हैंडपंप पर पानी भरने पहुंच गई। उसने जैसे ही हैंडपंप में हाथ लगाया, वह चिपक गई। उसे हैंडपंप में चिपका देख भाई वसीक (25) ने जैसे ही उसे हाथ लगाया, वह भी चिपक गया। शोर सुनकर परिवार के सदस्यों ने आननफानन सूखे बांस की मदद से भाई व बहन को हैंडपंप से अलग किया लेकिन तब तक पप्पी व उसका भाई वसीक बुरी तरह से झुलस चुके थे। परिवार के सदस्यों ने आननफानन दोनों को रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से नाजुक हालत में दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। हैंडपंप में करंट कहां से पहुंचा, इस बात का पता नहीं चल सका है। रहीश के परिवार का कहना है कि बरसात के मौसम में शायद घर में करंट उतर आया है और इसके बाद हैंडपंप में भी करंट आ गया हो।