फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   4.523 kg of charas seized from a car; three arrested, including a couple from Nepal.

Mandi News: कार से 4.523 किलो चरस बरामद, नेपाल के दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
4.523 kg of charas seized from a car; three arrested, including a couple from Nepal.
बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

घुमारवीं थाना में मामला दर्ज, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 4.523 किलोग्राम चरस बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नेपाल निवासी दंपती भी शामिल है। पुलिस अब चरस तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
पुलिस टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। इसमें सवार तीनों लोगों से चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32) निवासी लुंबिनी, नेपाल, उसकी पत्नी और घनश्याम (25) निवासी गुराण, तहसील बाली चौकी, जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में चरस की सप्लाई के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed