फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Boutique owner murdered in Pinjore assailant slit her throat

पिंजौर में बुटीक संचालिका की हत्या: गला रेतकर उतारा मौत के घाट, मरने से पहले डायरी में क्या लिखा?

Wed, 26 Aug 2026 03:41 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/पिंजौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/पिंजौर Published by: Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

पिंजौर के होटल रौनक के सामने अब्दुल्लापुर कॉलोनी में रितु बुटीक चलाती थी। अज्ञात हमलावर ने बुटीक के अंदर ही उसका गला काट दिया।  घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Boutique owner murdered in Pinjore assailant slit her throat
पिंजाैर में महिला की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

पिंजौर में बुधवार को दिनदहाड़े रीतू बुटीक के अंदर महिला की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद सामने आए घटनाक्रम ने हर किसी को झकझोर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने हार नहीं मानी। वह बुटीक का शटर उठाकर खुद बाहर आई, मदद के लिए पुकारती रही और फिर दुकान के अंदर गई। डायरी में कथित संदेश लिखने के बाद महिला एक बार फिर बुटीक से बाहर आई और आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। वारदात अब्दुल्लापुर कॉलोनी की मुख्य गली में हुई, जहां दिन के समय आवाजाही रहती है। गंभीर हालत में महिला को देखकर बाद में कुछ महिलाओं ने राजू नाम के राहगीर से मदद मांगी।



उसके बाद राजू ने महिला को बाइक पर बैठाया और पिंजौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, तुरंत अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया। गले पर गहरी चोट होने के कारण काफी खून बह चुका था। हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद महिला की जान नहीं बच सकी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में अपने दो बेटियों के साथ रहती थी और बुटीक चलाकर अपना गुजर-बसर करती थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस को खून से सना डायरी का एक पन्ना मिला है, जिस पर लिखा था- मुझे मारने वाला मेरा पति है... प्लीज हेल्प... इसके आगे सास, दो ननदों प्रीति व नीतू और देवर का नाम लिखे होने की बात सामने आई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वारदात से पहले एक संदिग्ध बुटीक में दाखिल हुआ था और महज दो मिनट बाद बाहर निकलकर शटर गिराते हुए मौके से चला गया। चार मिनट बाद घायल महिला खुद बाहर निकली। पुलिस अब सीसीटीवी, घटनास्थल और डायरी के पन्ने को जोड़कर पूरी वारदात की कड़ियां तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका.....दो मिनट में क्या हुआ, कैमरे ने दिखाई सिर्फ बाहर की कहानी
सीसीटीवी फुटेज में बुधवार दोपहर करीब 11:53 बजे एक संदिग्ध बुटीक के अंदर जाता दिखाई देता है। करीब दो मिनट बाद 11:55 बजे वह बाहर निकलता है और शटर नीचे कर देता है। इसके बाद वह वहां से चला जाता है। करीब चार मिनट बाद 11:59 बजे महिला खून से लथपथ हालत में शटर उठाकर बाहर आती है। वह मदद के लिए आवाज लगाती है। कुछ देर बाद वह फिर बुटीक के अंदर जाती है। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान उसने डायरी के पन्ने पर संदेश लिखा।

कपड़ों के नाप वाली डायरी में मिला खून से सना पन्ना
बुटीक में जिस डायरी का इस्तेमाल ग्राहकों के कपड़ों का नाप लिखने के लिए किया जाता था, उसी के एक पन्ने ने पुलिस के सामने जांच की नई दिशा खोल दी है। पन्ने पर खून के निशान के साथ कथित तौर पर पति और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लिखे मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह संदेश महिला ने खुद लिखा था या नहीं, इसे कब लिखा गया और लिखते समय उसकी हालत क्या थी। लिखावट की भी जांच कराई जा सकती है।


पति से विवाद की बात भी सामने आई
मृतका रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और बुटीक चलाकर अपना गुजारा करती थी। बताया जा रहा है कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस इस पारिवारिक विवाद को भी जांच का हिस्सा बना रही है। हालांकि, डायरी में लिखे कथित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की भूमिका की जांच कर रही है।

मौके से अस्पताल तक... हर कड़ी खंगाल रही पुलिस
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध के आने-जाने का रास्ता खंगाला जा रहा है। डायरी के पन्ने के अलावा घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अब पुलिस के सामने कई सवाल हैं—बुटीक के अंदर दो मिनट में क्या हुआ? संदिग्ध कौन था? महिला ने किस हालत में डायरी पर संदेश लिखा? और क्या लिखे गए नामों का वारदात से कोई संबंध है?

इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।
टाइमलाइन...... कैमरे में कैद वारदात के बाद की कहानी
11:53 बजे: संदिग्ध बुटीक में दाखिल हुआ।
11:55 बजे: दो मिनट बाद बाहर निकला और शटर गिराया।
11:59 बजे: घायल रितु शटर उठाकर खुद बाहर आई।
इसके बाद: गली में मदद के लिए पुकारती रही।
कुछ देर बाद: दोबारा बुटीक के अंदर गई।
इसी दौरान: डायरी के पन्ने पर कथित संदेश लिखा।
फिर: दोबारा बाहर आकर मदद की गुहार लगाई।
करीब आठ मिनट बाद: राहगीर राजू उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।
बाद में: उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

जांच के घेरे में पांच बड़े सवाल
-बुटीक में दाखिल हुआ संदिग्ध कौन था?
-दो मिनट में अंदर क्या हुआ?
-डायरी का कथित संदेश किसने और कब लिखा?
-संदेश में लिखे परिवार के सदस्यों की वारदात में क्या भूमिका है?
-हमले में इस्तेमाल हथियार कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed