फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चुनावी रंजिश में बीडीसी की हत्या की सुपारी लेने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

चुनावी रंजिश में बीडीसी की हत्या की सुपारी लेने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में बीडीसी की हत्या की सुपारी लेने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
सीतापुर। पिसावां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चुनावी रंजिश में बीडीसी सदस्य की हत्या करने की सुपारी लेने वाले पांच बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से एक कार, मोबाइल, सुपारी की रकम, असलहा और 14 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



एसपी कार्यालय में रविवार को एएसपी साउथ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिसावां के बबुर्दीपुर निवासी बीडीसी सदस्य शालू गुप्ता की हत्या करने के लिए सुपारी की रकम ले रहे हैं।
विज्ञापन



सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने एसओ पिसावां और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ इलाके के मुल्लाभीरी गांव के पास मुंशी सिंह के घर के निकट छापेमारी कर पूर्व प्रधान चंद्रपाल निवासी बबुर्दीपुर पिसावां, मुंशीलाल यादव निवासी जलाईपुर थाना पिसावां, अजब सिंह निवासी सहुआपुर थाना पिसावां, फैरूलाल निवासी बबुर्दीपुर थाना पिसावां, अख्तर निवासी गजपुरवा थाना मछरेहटा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला कि चुनावी रंजिश में बीडीसी शालू की हत्या करने के लिए उसी के गांव के पूर्व प्रधान चंद्रपाल ने पांच लाख की सुपारी दी थी, जिसका एक लाख 45 हजार रुपया इन लोगों को दिया जा चुका था। बताया कि पूर्व प्रधान ने कत्ल कराने के लिए अख्तर को हॉयर किया था।


उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। रविवार को बीस हजार रुपये देने के लिए चंद्रपाल पहुंचा था। इस बीच पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया। बीडीसी सदस्य सपा नेता और पूर्व विधायक महोली अनूप गुप्ता का करीबी बताया जा रहा है। बदमाशों के कब्जे से 20 हजार रुपये, एक असलहा, 14 कारतूस, एक कार, मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।


17 फरवरी को यादव सभा में बनी थी कत्ल की योजना
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीडीसी सदस्य की हत्या की योजना 17 फरवरी को जलायुपुर गांव के पूर्व प्रधान मुंशीलाल के घर हुई यादव सभा के बाद की गई थी। पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है।



बदमाशों तक ऐसेे पहुंची पुलिस
हत्या की योजना बनने के बाद इसकी सूचना यादव सभा में शामिल प्रधान ने बीडीसी सदस्य शालू को दी। इसके बाद उसने एसपी को पत्र सौंपकर मामले से अवगत कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने टीमों को लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed