फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested in police encounter case, encounter with CIA team

Kurukshetra News: पुलिस मुठभेड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सीआईए टीम के साथ हुई थी मुठभेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in police encounter case, encounter with CIA team
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने पुलिस मुठभेड़ मामले के आरोपी कमल व साहिल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल के खिलाफ विभिन्न जिलों में 8 मामले दर्ज हैं वहीं आरोपी साहिल के खिलाफ जिला सोनीपत में 4 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम द्वारा सेक्टर-7 अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया के घर में घुसकर उसकी पत्नी और अधिवक्ता को बंधक बनाकर हथियार के बल पर लूट मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर कमल को नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

18 अगस्त को शाम को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम रिमांड अवधि के दौरान आरोपी कमल व साहिल को लेकर असलहा बरामद करने के लिए एनएच-44 फ्लावर सिटी के पास खाली जगह पर पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने वारदात के बाद असलहा व कपड़े छिपाए थे। पुलिस टीम जब आरोपियों से असलहा बरामद कर रही थी उसी समय आरोपियों ने उसी असलहा से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चलाई जो गोली दोनों आरोपियों के पैरों में लगी थी। मौके से आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल व कपडे़ बरामद किए गए थे। घायल आरोपियों को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बुधवार को अपराध अन्वेषण शाखा-एक टीम ने आरोपी कमल व साहिल को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed