{"_id":"6a99dd73178de9bf7e04057f","slug":"theft-from-donation-box-captured-on-cctv-fir-registered-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156502-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दानपात्र चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दानपात्र चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बहल। क्षेत्र के नूनसर गांव स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा दानपात्र चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नूनसर निवासी जगदीश ने बताया कि वह गांव के शिव मंदिर में नियमित रूप से सुबह-शाम पूजा-अर्चना करते हैं। बुधवार शाम को भी वे मंदिर में पूजा करने गए थे तब दानपात्र अपनी जगह पर रखा हुआ था। इसके बाद वे घर चले गए। वीरवार सुबह जब वे दोबारा मंदिर पहुंचे तो दानपात्र वहां से गायब मिला।
चोरी का अंदेशा होने पर जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक व्यक्ति बाइक के साथ मंदिर परिसर में आता दिखाई दिया। फुटेज में उक्त व्यक्ति मंदिर का दानपात्र चोरी कर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बहल पुलिस थाना एसएचओ उग्रसैन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान करने और चोरी हुए दानपात्र को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।