{"_id":"59fa134a4f1c1b9f678b890b","slug":"161509561162-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के अभाव में बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के अभाव में बच्ची की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के अभाव में बच्ची ने दम तोड़ा
सिधौली। कस्बे के एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के अभाव में बच्ची की मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया।
परिवारीजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन पर फीस लेने के बावजूद इलाज नहीं किया। इससे बच्ची की मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह बवाल शांत कराया।
उसके बाद पीड़ित पक्ष ने क्लीनिक के कंपाउडर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिधौली के काजीकोला निवासी इद्दू का कहना है एक माह पहले पौत्री (साहिन) का जन्म हुआ था। उसे कल रात से तेज बुखार आ रहा था।
बुधवार करीब सात बजे पुत्र नफीस व बहू मोहसिना साहिन को दिखाने जायसवाल क्लीनिक पर आए थे। यहां क्लीनिक कर्मचारी ने इमरजेंसी में दिखाने की बात कहकर दो सौ रुपये फीस जमा करा ली।
करीब दो घंटे तक बैठा रखा, लेकिन इलाज के लिए कोई नहीं आया। इसके कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। उसके बाद कंपाउडर ने पर्चा फाड़कर अभद्रता की।
इस पर परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर 100 डायल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह पीड़ित परिवार को शांत कराया।
विज्ञापन
इद्दू ने कोतवाली में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कंपाउडर के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आमोद रंजन चौधरी का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।