फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बस स्टॉप पर बनी 36 दुकानें सील

बस स्टॉप पर बनी 36 दुकानें सील

Fri, 21 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस स्टॉप पर बनी 36 दुकानें सील
बिसवां (सीतापुर)। न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को नगर के रोडवेज बस स्टॉप पर बनी 36 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई शत्रु संपत्ति के तहत की गई है।
विज्ञापन


शत्रु संपत्ति से बहाल हुई जमीन बेच दी गई थी, जिसे पूर्व विधायक रामपाल यादव ने खरीदा था। उधर, पूर्व विधायक रामपाल यादव ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मालूम हो कि कि राजा महमूदाबाद की जिले में विभिन्न स्थानों पर शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति से बहाल हुई भूमि को बेच दिया गया था। जिसे कई स्थानीय लोगों ने खरीद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां बस अड्डे की भूमि को पूर्व विधायक रामपाल यादव ने खरीदा था। पर राजा महमूदाबाद की जमीनें पुन: शत्रु संपत्ति घोषित होने पर जिला प्रशासन ने उसे पुन: कब्जे में ले लिया था।

न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने गुरुवार को बस अड्डे पर बनी 36 पक्की दुकानों में ताले डालकर सील कर दिया है। उधर, प्रशासनिक कार्रवाई की भनक पाकर पूर्व विधायक रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अफसरों से वार्ता की। मगर प्रशासन इस मामले में रियायत बरतने को तैयार नहीं था।


दीवानी में चल रहा वाद
उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि यह शत्रु संपत्ति है, जिसे परिवहन निगम को दिया गया था। इस भूमि को लेकर दीवानी में वाद भी चल रहा है। पूर्व विधायक रामपाल यादव द्वारा उल्लंघन कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी पर कार्रवाई करते हुए दुकानें सील की गई है।

हाईकोर्ट में लगाएंगे गुहार
पूर्व विधायक रामपाल यादव का आरोप है कि प्रशासन तानाशाही कर रहा है। इसके खिलाफ वे उच्च न्यायालय में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed