फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials worried after receiving information about leakage in gas pipeline

Sant Kabir Nagar News: गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना पर अधिकारी हलकान

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Officials worried after receiving information about leakage in gas pipeline
गैस पाइप लाइन में रिसाव की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एचआर डिग्री कॉलेज के सरैया बाईपास के निकट गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना पर अधिकारी परेशान रहे। आननफानन में सीओ व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मामला फर्जी मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12:00 बजे कोतवाली पुलिस को सरैया बाईपास के निकट गैस पाइपलाइन में रिसाव की सूचना मिली। इसके बाद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पाइपलाइन में गैस रिसाव की सूचना के बाद फायर विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों की देखरेख में रिसाव वाले स्थान को ढूंढा गया। काफी प्रयास के बाद भी गैस रिसाव नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed