{"_id":"69d695ebd569af1f0703d951","slug":"two-killed-woman-critical-innocent-injured-in-collision-between-pickup-and-bike-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148823-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिकअप व बाइक की टक्कर में दो की मौत, महिला गंभीर, मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिकअप व बाइक की टक्कर में दो की मौत, महिला गंभीर, मासूम घायल
विज्ञापन
कुसुरु खुर्द में हादसे के बाद जुटे लोग। संवाद
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के बीएमसिटी मार्ग पर कुसुरु खुर्द में बुधवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नंदौर की तरफ से बस्ती जा रही बाइक और बस्ती से नंदौर की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें आरती पुत्री ध्रुपचंद व रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निर्मला पुत्री ध्रुपचंद को गंभीर चोटें आई हैं। उनका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं दाे साल की मासूम बच्ची भी घायल हो गई है। हादसे की जानकारी होने के बाद बखिरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक व घायल बस्ती के निवासी हैं।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सेमरियावां भेजा, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।