{"_id":"69d6942aa288546e5d0dee1e","slug":"dispute-and-scuffle-after-bike-cycle-collision-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148811-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक-साइकिल की टक्कर के बाद विवाद, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक-साइकिल की टक्कर के बाद विवाद, मारपीट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में बाइक-साइकिल से टक्कर हो गई। इसके बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित विशाल यादव ने बताया कि सात अप्रैल को दिन में 11:00 बजे वह घर के बगल मंदिर पर बैठे थे। उसी समय उनके चाचा का लड़का अमन बाइक से जा रहा था। दूसरी दिशा से गांव के धनु यादव साइकिल से आ रहे थे। इस दौरान बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इस पर धनु यादव ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर धनु यादव, लालधारी, आदित्य, अभिनाष व विजय यादव उन्हें व अमन को मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों को काफी चोटें आई हैं।
एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।