{"_id":"69d695e297e2983031099084","slug":"96000-rupees-were-withdrawn-from-the-account-after-the-mobile-phone-went-missing-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148831-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोबाइल गायब होने के बाद खाते से उड़ गए 96 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोबाइल गायब होने के बाद खाते से उड़ गए 96 हजार
विज्ञापन
धनघटा। पौली निवासी योगेंद्र प्रसाद सोनी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 17 मार्च की शाम करीब चार बजे दुल्हापार बाजार में उनका मोबाइल गायब हो गया। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल स्थानीय थाना व साइबर अपराध शाखा को दे दी थी।
पीड़ित ने बताया कि मोबाइल गायब होने के कुछ ही घंटों के भीतर शाम 6:16 बजे से रात 8:47 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से अवैध रूप से लेनदेन किया गया। इसमें एसबीआई एटीएम से दो बार में 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई। फोन पे के माध्यम से अलग-अलग यूपीआई आईडी पर 50 हजार, 10 हजार, 10 हजार व 5999 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इस तरह कुल 95,999 रुपये की ठगी कर ली गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मोबाइल का दुरुपयोग कर उसके फोन पे खाते को हैक कर रकम उड़ाई गई है। तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद