{"_id":"69d6954296774d8e730f9dd0","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-screams-erupt-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148812-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
गुलाब चंद्र
महुली। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत में लगे कुंडे से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका परिजनों ने देखा। इससे घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महुली थाना क्षेत्र मुखलिसपुर निवासी गुलाब चंद मांझी (35) पुत्र श्रीकांत मांझी परिवार का भरण पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार रात घर लौटा और खाना खाकर सोने चला गया। देर रात जब परिजन पहुंचे तो देखा कि गुलाब चंद्र मांझी का शव घर में छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटका है। इस पर परिजन अवाक रह गए।
परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना महुली पुलिस को दी। सूचना पर एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता श्रीकांत ने बताया कि उनका बेटा गुलाब चन्द्र मांझी करीब छह साल पहले गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी ममता से कोर्ट मैरिज की थी। परिवार के साथ रहता था। अचानक फांसी लगाने से घर वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।