{"_id":"6a99e59acfb40efa55052977","slug":"convicted-drug-smuggler-arrested-after-evading-the-law-for-22-years-by-driving-a-truck-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163519-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक चलाकर 22 साल से फरारी काट रहा सजायाफ्ता नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक चलाकर 22 साल से फरारी काट रहा सजायाफ्ता नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी एक्सटॉर्शन सेल की पुलिस टीम ने 22 साल से फरार चल रहे सजायाफ्ता नशा तस्कर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के डेरा बरासोला निवासी पूरन सिंह को करनाल से गिरफ्तार किया है। पूरन को नशा तस्करी के मामले में वर्ष 2004 में अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट से दो माह की जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आया और फरार हो गया था। फरारी के दौरान वह ट्रक चलाता रहा और घर पर भी कम ही जाता था।
एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी रमेश ने बताया कि वर्ष 2001 में शहर थाना पुलिस ने पूरन सिंह को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के बाद वर्ष 2004 में अदालत ने उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।
सजा के दौरान पूरन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट से उसे दो माह की जमानत मिली थी। जमानत अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा जेल लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
गांव में पड़ताल के बाद करनाल से दबोचा
कुछ दिन पहले एसपी ने एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम को पूरन सिंह को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। टीम ने उसके गांव पहुंचकर उसके बारे में जानकारी जुटाई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पूरन के बारे में महत्वपूर्ण इनपुट मिला। इसके आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार शाम करनाल में दबिश देकर पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान आरोपी ट्रक चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था और घर पर बहुत कम आता-जाता था, जिसके कारण पुलिस को उसकी तलाश में काफी समय लगा। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।