फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दंपती ने फांसी लगाकर जान दी

दंपती ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 19 Jul 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दंपती ने फांसी लगाकर जान दी
घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले दोनों के शव
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात दंपती ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके हुए पाए गए है। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धिमौरा निवासी धरमू (22) मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। मंगलवार की रात धरमू व उसकी पत्नी कांती देवी (19) घर में सो रहे थे। जबकि परिवार के सदस्य आंगन में सोये थे। बुधवार की सुबह काफी देर तक जब घर के दरवाजे नहीं खुले और धरमू व कांती कमरे से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन


तब परिवारीजनों ने आवाज लगानी शुरू कर दी। बताते हैं कि जब आवाज लगाने के बावजूद कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। तब परिवारीजन दरवाजों को धक्का देकर कमरे के अंदर पहुंचे गए। लेकिन कमरे के अंदर पहुंचते ही वहां का नजारा देख सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि कमरे में धरमू व उसकी पत्नी कांती के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। उनके गले में कसा रस्सी का फंदा, छत के कड़े से बंधा हुआ था। घटना के संबंध में धरमू के पिता छोटकन्न ने पुलिस को बताया कि घटना आत्महत्या है, लेकिन उसे पता नहीं कि आखिर क्यों दोनों ने आत्महत्या कर ली।


इधर परिवारीजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी से क्षुब्ध होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि वारदात आत्महत्या लग रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर दोनों ने आत्महत्या क्यों कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed