{"_id":"59e3ad9f4f1c1b9f678b5e17","slug":"151508093343-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सृदिग्ध हालात में युवक लापता, अपहरण का संदेह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सृदिग्ध हालात में युवक लापता, अपहरण का संदेह
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक लापता
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात घर के बाहर सो रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
युवक की चारपाई व कपड़े गांव से बाहर खेत में पड़े मिले। परिवारीजन ने अपहरण का संदेह जताते हुए गांव के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
ग्राम बहरौली निवासिनी अरविंद (30) शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
रविवार की सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तब अरविंद बिस्तर समेत नदारद मिला। इस पर परिवार के सदस्य उसे तलाशने लगे।
इसी बीच गांव के बाहर नंद किशोर वर्मा के खेत में उन्होंने चारपाई, बिस्तर व अरविंद की पेंट पड़ी पाई। परिवार ने इस संबंध में अपहरण का संदेह जताया है।
अरविंद की मां मीरा देवी ने इस संबंध में गांव के ही नंद किशोर व कुलदीप के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि एक कमरे को लेकर विवाद चल रहा है।
उसी विवाद के चलते उसके पुत्र का अपहरण किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। ब्यूरो