{"_id":"59c15b994f1c1b91688b57d7","slug":"151505844121-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से बालिका की मौत
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर बच्ची को पीटा, मौत
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली बात पर एक मासूम को बेरहमी से पीट दिया। इससे बालिका की मौत हो गई।
परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद से आरोपी युवक गांव से फरार है। वहीं दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति है।
मानपुर के ग्राम महुवापुर निवासी रामू कश्यप की पुत्री माधुरी देवी (10) सोमवार को बकरियां चराने खेतों की तरफ गई थी। बताते हैं कि वहां पर गांव का शिवम उर्फ श्यामू पहले से मौजूद था।
किसी बात को लेकर शिवम व माधुरी में कहासुनी होने लगी। तभी शिवम ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बालिका की पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें देखते ही शिवम मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
बालिका के परिवार के सदस्य मामूली चोट समझ बच्ची को घर उठा ले गए। वहां पर बालिका ने पेट व पैर में तेज दर्द होने की बात कही। इस पर परिवार के सदस्यों ने पैर देखा तो फैक्चर निकला।
बच्ची की आपबीती सुनने के बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच बालिका ने दम तोड़ दिया।
परिवार के सदस्यों का आरोप है कि शिवम ने महज दादागिरी दिखाने के लिए और गांव के लोगों में अपना भय पैदा करने के लिए बेवजह ही बालिका की पिटाई की।
बालिका के परिवार ने गांव के ही शिवम उर्फ श्यामू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर पर शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।