फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forty-year-old snack vendor Jagmohan Kewat hangs self in Moti Sagar Para; police probe motive,

भजिया-बड़ा बेचकर पाल रहा था परिवार: सुबह घर के कमरे में फांसी पर झूलता मिला जगमोहन, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Sat, 29 Aug 2026 03:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

शहर के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 40 वर्षीय जगमोहन केंवट ने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Forty-year-old snack vendor Jagmohan Kewat hangs self in Moti Sagar Para; police probe motive,
मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 40 वर्षीय जगमोहन केंवट ने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही बस्ती में सनसनी फैल गई और मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक जगमोहन केंवट घूम-घूम कर भजिया-बड़ा बेचने का काम करता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। रोज की तरह शनिवार सुबह जब परिजनों ने उसे कमरे में देखा तो वह पंखे पर कपड़े के सहारे लटका हुआ था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमोहन ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला जो इसके पीछे की वजह बता सके। परिजन भी इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


कोतवाली थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी या अन्य कारणों को लेकर पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed