फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक सवार ने ग्रामीण से दस हजार की रकम लूटी

बाइक सवार ने ग्रामीण से दस हजार की रकम लूटी

Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने ग्रामीण से दस हजार की रकम लूटी
कोतवाली क्षेत्र महोली के नेरी में दिनदहाड़े एक ग्रामीण से बाइक सवार बदमाश ने दस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस न मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



महोली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी बालक राम शनिवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा नेरी से रुपये निकालने आया था। दस हजार रुपये निकालकर वह दोपहर करीब 12 बजे बैंक के बाहर पहुंचा तो हाईवे पर एक बाइक सवार ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन



बालक राम कुछ समझ पाता इससे पहले बाइक सवार ने उससे दस हजार रुपये लूट लिए और रफूचक्कर हो गया। शोर मचाते हुए पीड़ित ने बैंक में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी। खबर पाकर हलका दरोगा पंकज ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। दरोगा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed