{"_id":"59c00df54f1c1b9b688b55dc","slug":"111505758709-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग सेट के पंखे में महिला की साड़ी फंसी, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंपिंग सेट के पंखे में महिला की साड़ी फंसी, जख्मी
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपिंग सेट के पंखे में महिला की साड़ी फंसी, जख्मी
- गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
महमूदाबाद (सीतापुर)। मेंथा व धान की सिंचाई को चल रहे पंपिंग सेट पर पानी-पीने के लिए गई महिला की साड़ी इंजन में फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत देख उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के समनापुर निवासी दीनानाथ अपने परिवार के साथ गांव के उत्तर स्थित खेत में पंपिंग सेट चलाकर मेंथा व धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। खेत पर उसकी पत्नी मीना (32) उसका सहयोग कर रही थी। सोमवार दोपहर को उसे प्यास लगी और वह पानी पीने पंपिंग सेट पर जा पहुंची। पानी पीते समय उसकी साड़ी इंजन के पंखे से फंस गई और उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मीना की चीख-पुकार सुनकर उसके पति व अन्य लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर एएन सिंह ले गंभीर हालत देख घायल महिला को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक सिंह के मुताबिक महिला के सिर तथा बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।