{"_id":"5f6f739b8ebc3e9b781822bb","slug":"crime-sitapur-news-lko542158858","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे अधेड़ को चाकू से गोदा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे अधेड़ को चाकू से गोदा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। जिसके बाद जख्मी ग्रामीण को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से लखनऊ भेजा गया है।
अटरिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर मजरा रायपुर देवसिंह गांव निवासी दयाराम (50) पुत्र मुन्ना यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने घर के बाहर सो रहा था, इस बीच उस पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह होने पर सूचना पुलिस को दी गई। अधेड़ को घायलावस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसओ अटरिया करुणेश सिंह ने बताया कि घायल के भतीजे रामसहाय की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी।