फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cow dung idols of Lord Lakshmi and Ganesha will attract people during Diwali.

Sitapur News: दीपावली में लोगों को लुभाएंगी गोबर से बनीं भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

Sun, 28 Sep 2025 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Sep 2025 04:15 AM IST
विज्ञापन
Cow dung idols of Lord Lakshmi and Ganesha will attract people during Diwali.
गोंदलामऊ (सीतापुर)। स्वदेशी गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र (ट्रस्ट) ब्लॉक क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए अनूठी पहल कर रहा है। ट्रस्ट की ओर से तेरवा गांव में महिलाओं, किसानों व बेरोजगार युवाओं को गाय के गोबर व गोमूत्र से कई तरीके के उत्पाद बनाना सिखाया रहा है। इन उत्पादों से जहां एक ओर निराश्रित गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं। दूसरी ओर यह आय बढ़ाने का भी साधन है।
विज्ञापन

तेरवा स्थित स्वदेशी गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र (ट्रस्ट) के संस्थापक अध्यक्ष मदन पाल सिंह अर्कवंशी कहते हैं आजकल लोग देशी गोवंशों को अनुपयोगी मानकर सड़कों पर छोड़ देते हैं। ये हमारी अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, धर्म और संस्कृति का आधार हैं। प्रशिक्षणार्थियों को गोबर व गोमूत्र से बनने वाले उत्पाद के प्रशिक्षण के साथ ही देशी गोवंशों के धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व की भी जानकारी दी जाती है। इससे लोगों में गोवंशों के प्रति भावनात्मक रूप से भी जुड़ाव पैदा होगा। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गांवों में गो आधारित रोजगार उत्पन्न करना है। इससे लोग निराश्रित गाेवंशों का संरक्षण करेंगे। साथ ही ये उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण प्राकृतिक संतुलन में भी मदद करेंगे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पुनः ग्रामोद्योग स्थापित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



गोबर-गोमूत्र से बनाए जाने वाले उत्पाद

ट्रस्ट की ओर से जिन उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है उनमें धूपबत्ती, दंत मंजन, माला, सांभ्रनी कप, कंडे और सजावटी सामान शामिल हैं। साथ ही एंटी रेडिएशन मोबाइल चिप, दीपक, तोरण, श्रीयंत्र, मूर्तियां और मोबाइल स्टैंड भी बनाए जा रहे हैं। वहीं गोमूत्र से फिनायल, अर्क और घनबटी जैसे उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों के मुताबिक दीपावली नजदीक होने के कारण इस समय केवल दीपक, श्रीयंत्र, शुभ-लाभ, स्वास्तिक, धूपबत्ती, सांभ्रनी कप, लक्ष्मी चरण तथा योगी, गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed