फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

51 नए मरीजों के साथ कोरोना का आंकड़ा 1945

Mon, 24 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार सोमवार को कुछ कम हुई है। एक स्वास्थ्यकर्मी, एक कैदी, एक नगर पालिका कर्मी समेत 50 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1945 हो गई है। अब तक कोरोना से आठ की जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी सांडा व नगर पालिका खैराबाद का एक-एक कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। इसके अलावा नहर कॉलोनी में पहले से ही कई लोग संक्रमित चल रहे थे। सोमवार को यहां पर सर्वाधिक नौ लोग संक्रमित हुए हैं। चार लोग जीआईसी रोड स्थित हरिजन कॉलोनी के पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

समशेरबाग, सिविल लाइन के दो-दो संक्रमित हुए हैं। बैजनाथ कॉलोनी में चार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमे दो-दो लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। अब कोरोना बीसीएम अस्पताल भी पहुंच गया है। यहां के चार लोग पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा क्योटी बादुल्ला बिसवां, बिसवां कस्बा, शास्त्रीनगर, सिधौली, लोहारबाग, सरैंया महमूदाबाद, रफातपुर नेरपुर, श्रीराम कॉलोनी, सोंन्सरी लहरपुर, रतौली लहरपुर, जेल रोड, मुंशीगंज, अहाता कप्तान, कजियारा, रामपुर टिकवापुरा एलिया, ऊंचा टीला व खरवलिया में एक-एक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जेल में एक कैदी पॉजिटिव हुआ है। हरगांव ब्लॉक का कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed