फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Collision between vehicle and bike rider, one dead

Sitapur News: वाहन व बाइक सवार की टक्कर, एक की मौत

Wed, 20 Nov 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 20 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Collision between vehicle and bike rider, one dead
कमलापुर। बरई जलालपुर कस्बे के पास हाईवे पर मंगलवार शाम एक अज्ञात वाहन आगे जा रहे बाइक सवार दो युवकों से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी कसमंडा में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मानपुर के छावन गांव निवासी रामसजीवन (45) अपने मित्र संदना के ताकलपुर गांव निवासी अजय संग लड़का देखने जा रहे थे। तभी बरई जलालपुर कस्बे के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन बाइक में पीछे से टकरा गया। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि रामसजीवन की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

संदना। मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर मंगलवार को नहवैय्या गांव के पास एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महसूसनगर निवासी रामपति (50) अपने पति ज्ञानू संग बाइक से सिधौली जा रहे थे। मिश्रिख-सिधौली रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सिधौली में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि महिला की मौत हो गई थी।

सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को डाले ने मारी टक्कर, गंभीर

सीतापुर। सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को अनियंत्रित डाला ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरन के कोन्सर निवासी फकरुद्दीन ने लहरपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र ताजुद्दीन 17 नवंबर को बाइक से अकबरपुर से लहरपुर जा रहा था। बिसवां से लहरपुर मार्ग पर अहिरनपुरवा गांव के पास अचानक बाइक बंद हो गई। वह बाइक लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। तभी लहरपुर की ओर से आ रहे डाला चालक ने सड़क के किनारे खड़े ताजुद्दीन व मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ताजुद्दीन को गंभीर चोटें आईं हैं। मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों व पुलिस की मदद से ताजुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed