फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cheaper medicines will now be available at Rampur Mathura CHC, Jan Aushadhi Kendra opened

Sitapur News: रामपुर मथुरा सीएचसी में अब मिलेंगी सस्ती दवाएं, खुला जन औषधि केंद्र

Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cheaper medicines will now be available at Rampur Mathura CHC, Jan Aushadhi Kendra opened
जन औष​धि केंद्र का उद्घाटन करते विधायक।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। अब मरीजों को यहां सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि भारत सरकार जरूरतमंदों को हर सुविधा मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सस्ती दवाओं के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की स्थापना की गई है। इस केंद्र से लोगों को सामान्य दवाओं के साथ गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सस्ती औषधियां आसानी से मिल सकेंगी। इस दौरान केंद्र संचालक विधायक का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील वर्मा, लक्ष्मी नारायण मौर्य, मनोज सिंह, मंजू सिंह, अनामिका सिंह, विवेक सिंह, रामप्रताप शुक्ला, बजाज पांडेय, सुधेन्द्रनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed