फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chaupadi Tola not yet a hotspot

चौपड़ी टोला अभी हॉटस्पॉट नहीं

Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Chaupadi Tola not yet a hotspot
सीतापुर। कोरोना संक्रमित मिले लहरपुर के बिजली मैकेनिक के मामले में प्रशासन अभी चौपड़ी टोला को हॉटस्पॉट नहीं बनाएगा। इसके लिए मरीज की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। एहतियातन पुलिस ने मरीज के घर और उसकी पत्नी के संपर्क में आए लोगों के घर की गली में आवागमन कम कर दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर के चौपड़ी टोला निवासी व्यक्ति राममनोहर लोहिया अस्पताल में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रविवार देर रात रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने मरीज के संपर्क में आई उसकी पत्नी, बच्चों, भांजा-भांजी समेत 21 लोगों को सेंट बिलाल आश्रय स्थल में क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

अफसरों से हुई बातचीत में संक्रमित की पत्नी ने पति के घर न आने का दावा किया है। उसका कहना है कि उसके पति कानपुर में बिजली मैकेनिक थे। वहीं से पेट में दिक्कत होने पर लखनऊ पहुंचे थे, जहां पर हुई कोरोना जांच में संक्रमित होने का खुलासा हुआ। इसी आधार पर प्रशासन ने अभी तक न तो चौपड़ी टोला को हॉटस्पॉट घोषित किया है और न ही सील की कार्रवाई की हैं। हां, एहतियातन पुलिस ने मरीज के घर और उसकी पत्नी के जरिए संपर्क में आने वाले लोगों के घरों की गली में पहले की अपेक्षा आवागमन कम कर दिया है। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लहरपुर अनिल पांडेय ने बताया कि चौपड़ी टोला अभी हॉटस्पॉट नहीं बनेगा। संक्रमित मरीज की पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल सभी क्वारंटीन हैं। अगर पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तब, हॉटस्पॉट बनाकर सील की कार्रवाई की जाएगी।
संक्रमित पति के पास रुकी थी महिला
कोरोना पीड़ित पति के पास लखनऊ में महिला चार दिन रुकने के बाद घर लौटी थी। यहां रुकने के दौरान भले ही उसे इस बात की भनक नहीं थी कि उसके पति संक्रमित हैं, लेकिन कई दिन तक रुकने से खतरा बढ़ गया है। लगातार संपर्क में रहने से अफसरों को भी आशंका है कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है। इसीलिए एहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

मरीज की पत्नी समेत 38 का भेजा सैंपल
लखनऊ में भर्ती कोरोना संक्रमित पति को देखकर घर आई पत्नी के संपर्क में आए बच्चों, भांजी-भांजा और परिवार के अन्य सदस्यों समेत 7 व महिला के संपर्क में आए दो परिवारों के क्वारंटीन 14 लोगों के अलावा संपर्क में आए कुल 38 का सैंपल सोमवार को लिया गया है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि महिला समेत 38 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed