फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Central government makes false promises: Medha Patkar

झूठे वादे करती है केंद्र सरकार : मेधा पाटकर

Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Central government makes false promises: Medha Patkar
नलकूप विभाग के गेस्टहाउस परिसर में अमृत महोत्सव के दौरान संबोधित करती समाजसेविका मेधा पाटकर।- स? - फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सोमवार को नलकूप विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में जन आंदोलन की राष्ट्रीय समन्वयक मेधा पाटकर ने तिरंगा के तीनों रंगों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी उद्योगपति अडानी और अंबानी के हाथों देश को बेच रहे हैं। यही वजह है कि महंगाई बढ़ी है, ईंधन से लेकर घरेलू गैस तक मंहगी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सरकार झूठे वादे करती हैं।
विज्ञापन

मेधा पाटकर ने लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी अब तक न होने पर आश्चर्य जताया। कहा, भाजपा की सत्ता चंद मुट्ठी भर कॉरपोरेट्स के हाथ में रहकर काम कर रही है। भाजपा सरकार सिर्फ अडानी एवं अंबानी को लाभ दे रही है। मौजूदा वक्त में देश का किसान बदहाल होता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए, लेकिन किसानों को कोई राहत नहीं दी गई। उद्योगपति कर्ज लेकर बाहर चले गए। जिनकी जिम्मेदारी सीधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। समूचा उत्तर प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है।

सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। निर्दोष जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान संगतिन किसान मजदूर संगठन की जिला प्रमुख ऋचा सिंह, रामबेटी, जगन्नाथ, विटोली, मनोहर, रेखा भार्गव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed