फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CDO

मुआवजा न मिलने की शिकायत, सीडीओ ने लेखपाल को लगाई फटकार

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
CDO
सीतापुर। जिले में शनिवार को विकासखंड की बड़ी ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। अफसरों ने इनके निस्तारण के निर्देश दिए। विकासखंड बेहटा की ग्राम पंचायत औरंगाबाद में शनिवार को सीडीओ अक्षत वर्मा व बीडीओ बेहटा आत्मप्रकाश रस्तोगी ने जन चौपाल लगाई। पंचायत भवन, सचिवालय, आवास, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय सहित तमाम विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तंबौर संवाद के अनुसार यहां जनचौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने राशन कार्ड, पंचायत भवन के रख रखाव व बाढ़ राहत के नुकसान का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने लेखपाल को फटकार लगाई व समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि नीरज वर्मा, एडीओ पंचायत केपी सिंह, ग्राम पंचायत सचिव पुतान भार्गव, अधिकारी मनबहार बाजपेई, एडीओ आईएसबी घनश्याम वर्मा, प्रधान आयाराम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। मिश्रिख संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत शहादतनगर में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामपुरकलां संवाद के अनुसार विकासखंड पहला की ग्रामसभा रामपुरकलां में जन चौपाल का आयोजन किया गया। एडीओ राजकुमार ने किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी अनूप कुमार यादव ने बताया कि जो भी ग्रामीण पशुपालन करते हैं, वह समय से अपने पशुओं के टीका लगवाएं और पशु बीमा कराएं। जिससे कोई भी बीमारी पशुओं पर आती है तो उसमें अपने बीमा का लाभ उठा सकते हैं। जन चौपाल में ग्रामसभा प्रधान सकीना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

झरेखापुर संवाद के अनुसार विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत सेलूमऊ के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जन चौपाल हुई। नोडल अधिकारी रामकुमार यादव भूमि संरक्षण विभाग ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही। मौके पर पंचायत सचिव विनय द्विवेदी, एडीओ पंचायत वीरसेन, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed