{"_id":"5e14c5bc8ebc3e87f846e8bc","slug":"cattle-five-arrested-sitapur-news-lko5018487106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरों के अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पिकअप से घूम-घूमकर सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व शाहजहांपुर आदि जिलों में पशु चोरी की वारदातें अंजाम देने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने महोली इलाके से पांच बदमाश दबोचे हैं। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप, तमंचे, कारतूस, चाकू आदि बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि दबोचे गए बदमाशों का पूरा गैंग है।
एसपी एलआर कुमार ने मंगलवार को बताया कि महोली इलाके में पिसावां तिराहे से महोली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पीलीभीत के बिसंडा इलाके के कुहरा निवासी राजीव शुक्ल उर्फ जटा ठाकुर उर्फ जटायु, शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के जाथूपुर निवासी क्रांति वीर, इसी क्षेत्र के शाहनवाज, तस्लीम व रईस को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी इस्लाम मौके से भाग गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने जिले के पिसावां, इमलिया सुल्तानपुर, महोली आदि क्षेत्रों में पशु चोरी की कई घटनाएं अंजाम दी हैं। लखीमपुर, शाहजहांपुर व हरदोई में भी कई वारदातें अंजाम दी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला कि वर्ष 2017 में खीरी जिले के मैगलगंज में भैंस चोरी कर भागते समय पीछा कर रहे एक दारोगा पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि ये लोग पिकअप से पशु चोरी करते हैं। विरोध करने पर फायर भी कर देते हैं। आरोपियों के पास से एक पिकअप, दो तमंचे, चार कारतूस, चाकू आदि बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा गया है। जबकि मौके से भागे आरोपियों के साथी इस्लाम की तलाश की जा रही है।
गैंग का भंडाफोड़ करने वाली टीम में सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी ओपी राय, सर्विलांस के इंस्पेक्टर विजयवीर सिंह सिरोही, महोली इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा, दारोगा कृष्णचंद्र तिवारी, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद इस्लाम, हेड कांस्टेबिल जावेद अहमद, श्रीनाथ, अब्दुल राफे, रवि वर्मा, उमेश, विनीत, अंकित, पारुल, हरिओम, अंकुर चौधरी, आनंद, अनुराग, चालक जितेंद्र सिंह शामिल थे।