फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case against two in body trade with girls

लड़कियों से देह व्यापार में दो पर केस

Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case against two in body trade with girls
शहर कोतवाली के बाहर मौजूद आईजी लक्ष्मी सिंह। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लड़कियों को नशीली दवा खिलाकर उनसे देह व्यापार कराने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार लोगों को दबोच लिया है। तीनों पीड़िताओं का कोर्ट में बयान कराने के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानगांव स्थित पीएचसी के फार्मासिस्ट के घर में बिहार, गोरखपुर व आजमगढ़ की तीन लड़कियां काम करती थीं। कुछ लोगों की मदद से तीनों लड़कियों ने एसडीएम बिसवां से मिलकर फार्मासिस्ट की पत्नी मंजू पर गंभीर आरोप लगाए थे। लड़कियों का आरोप था कि मंजू यादव ने उन्हें सफाई के काम के लिए बुलाया था। इसके बाद देह व्यापार कराया जा रहा था। बाहर से लोग बुलाकर उन्हें गाड़ी से भेजा जाता था। मना करने पर मारा पीटा जाता था। घर वालों से बात नहीं करने दी जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ दिन पूर्व एक लड़की अपनी मर्जी से घर चली गई, जबकि दो अन्य लड़कियां मंजू के जानने वाले इमरान के घर चली गईं। तीसरी लड़की भी वहीं पहुंच गई। इस पर मंजू ने पुलिस को सूचना दी और इमरान से लड़कियों को वापस करने को कहा। इमरान अन्य साथी के साथ इन लड़कियों को बिसवां एसडीएम के पास ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले को थाने भेजा, जहां मंजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस जांच में लड़कियों ने बताया कि मंजू काम कराती थी, समय से खाना व मजदूरी नहीं देती थी। जांच में मंजू के अलावा उसके फार्मासिस्ट पति शशिभान यादव, इमरान व उसके साथी सर्वेश गुप्ता का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने चारों को दबोच लिया है।
मामले में लापरवाही के आरोप में एसपी आरपी सिंह ने आरक्षी संतोष सिंह व ज्ञान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। लड़कियों का कोर्ट में बयान कराने के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि लड़कियों ने कोर्ट में दिए बयान में यौन शोषण की बात नहीं कही है।
आईजी ने पीड़िताओं से की पूछताछ
थानगांव इलाके में तीन युवतियों संग देह व्यापार व प्रताड़ना के मामले को लेकर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को सीतापुर पहुंची। आईजी का पहले थानगांव जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह थानगांव न जाकर करीब 11 बजे जिला मुख्यालय आ गईं। सीओ सिटी कार्यालय पहुंच कर आईजी ने एएसपी उत्तर डॉ. राजीव दीक्षित व एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह से चर्चा की। इस दौरान आईजी ने पीड़िताओं को थानगांव से शहर कोतवाली बुलवाया। आईजी ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद पीड़िताओं को कोर्ट में बयान के लिए भेजा गया।

कोर्ट में नहीं कबूली यौन शोषण की बात
जो घटनाक्रम बताया गया है, वह सिद्ध नहीं हो पाया। अलग-अलग पहलू हैं। जिस पर विस्तार से जांच की आवश्यकता है। इमरान प्राइवेट आदमी है। उसे बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इमरान ने दूसरे सिविलियन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामला वैसा नहीं है, फर्जी है। लड़कियों ने कोर्ट में साफ कहा है कि उनके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है।
- लक्ष्मी सिंह, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed