फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Careless five teacher suspended

लापरवाह पांच शिक्षक निलंबित

Thu, 17 Sep 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 17 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

समय से स्कूल न पहुंचना पांच शिक्षकों को महंगा पड़ा। विधानमंडल की संयुक्त समिति के मुआयने में मंगलवार को सभी शिक्षक स्कूल से नदारद मिले थे। समिति ने लापरवाह शिक्षकों के निलंबन की सिफारिश की थी।

विज्ञापन


इस पर बीएसए ने पांचों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जबकि विद्यालय में रंगाई-पोताई न होने पर हेडमास्टर को प्रतिकूल प्रविष्ट प्रदान की गई। मिड-डे-मील में मानक के अनुरूप दाल का प्रयोग न होने पर एक प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार संयुक्त समिति ने मंगलवार को सिधौली, बिसवां, हरगांव आदि विकास खंडों के एक दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालयों का औचक मुआयना किया था। इस दौरान विद्यालयों में तमाम खामियां मिलीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधौली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चंदेसुवा मुआयने में शिक्षक पद्मश्री पांडेय अनुपस्थित मिले। स्कूल में अवकाश का कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मास्टर साहब रोजाना देर से ही स्कूल आते हैं।

इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदेसुवा में भी शिक्षिका सुनीता वर्मा, मालारानी गुप्ता व रतना गैरहाजिर मिलीं। स्कूल में केवल प्रधानाध्यापिका ही मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बोडरिया द्वितीय के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद बाजपेई गैर हाजिर मिले। कमरों की फर्श टूटी थी।

शौचालय बदहाल मिले। अतिरिक्त कक्ष का निर्माण भी नहीं हो सका था। इस पर संयुक्त समिति ने इन शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। समिति की सिफारिश पर बुधवार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने पांचों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

चंद्रेसुवा विद्यालय में अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं मिला। स्कूल की रंगाई-पोताई नहीं मिली। स्कूल के दरवाजों के पल्ले टूटे मिले। जिस पर प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाड़ी के निरीक्षण में दाल मानक के अनुसार न मिलने पर प्रधान को नोटिस जारी किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोड़रिया, प्राथमिक विद्यालय कोड़रिया प्रथम के शिक्षकों को शाबासी मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed