{"_id":"68cd899814a4aeea17042e12","slug":"bike-hit-by-car-woman-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1037-140667-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत
Fri, 19 Sep 2025 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। डिघरा गांव निवासी रामबेटी (65) शुक्रवार को अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक से दवा लेने जिला मुख्यालय गई थीं। लौटते समय दोपहर करीब 12:30 बजे भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी बाइक एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई।
हादसे में रामबेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहुल को मामूली चोट आईं। रामबेटी को राहुल ने राहगीरों की मदद से सीएचसी महोली में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने रामबेटी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हुई है। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया।