फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Beneficiary did not get wages for housing for not giving the demanded amount

Sitapur News: मांगी गई रकम न देने पर लाभार्थी को आवास की नहीं मिली मजदूरी

Fri, 20 Jan 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Beneficiary did not get wages for housing for not giving the demanded amount
सीतापुर। पीएम आवास व मनरेगा योजना में जिम्मेदार लाभार्थियों को परेशान कर रहे हैं। उनसे पैसे की मांग करते हैं। अन्यथा लाभ से वंचित किया जाता है। एक मामले में रोजगार सेवक और प्रधान प्रतिनिधि की ओर से मांगी गई धनराशि न मिलने पर लाभार्थी को मजदूरी की धनराशि नहीं दी गई।
विज्ञापन

दूसरे जॉब कार्ड के खाते में यह धनराशि भेज दी गई। शिकायत होने पर लोकपाल मनरेगा की जांच में इसका खुलासा होने पर उन्होंने वसूली सहित अन्य कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

प्रकरण सकरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत पखनियापुर का है। यहां की रहने वाली सुलोचना देवी ने मनरेगा लोकपाल से शिकायत किया। इसमें आरोप लगाया कि साल 2020-21में पीएम आवास मिला था, जिसकी पहली किश्त से प्रधान और पंचायत मित्र की ओर से 10 हजार रुपये लिए गए। दूसरी किश्त से भी 10 हजार की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे न देने पर मजदूरी की धनराशि दूसरे जॉब कार्ड पर भेजी गई। इसकी जांच लोकपाल मनरेगा डा. अरविंद प्रताप सिंह यादव ने मौके पर तकनीकी सहायक सुनील कुमार शुक्ला के साथ की।
इसमें रोजगार सेवक और प्रधान प्रतिनिधि की ओर से पांच-पांच हजार लिए जाने और मजदूरी न मिलने की बात संबंधित के बयानों के आधार पाई गई। बयान पर रोजगार सेवक ने भी हस्ताक्षर किए।

इसके बाद दोनों का जवाब तलब किया गया लेकिन उनकी ओर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। लोकपाल ने बताया प्रकरण में शिकायत सही पाए जाने पर रोजगार सेवक और प्रधान प्रतिनिधि पर दोष सिद्ध होता है। नियमानुसार वसूली और विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed