फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bamboo bridge submerged; studies of students from 10 villages disrupted.

Sitapur News: बांस का पुल डूबा, 10 गांवों के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bamboo bridge submerged; studies of students from 10 villages disrupted.
सकरन में बाढ़ में डूबा बांस का पुल। - संवाद 
सकरन। क्षेत्र की किवानी नदी पर बना बांस का पुल बाढ़ के पानी में डूब जाने से 10 गांवों के हजारों छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की राह बंद हो गई है। स्थायी पुल न होने से राजकीय इंटर कॉलेज सांडा, बालिका इंटर कॉलेज शाहपुर समेत अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को करीब दो माह तक स्कूल-कॉलेज जाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। ग्रामीणों को भी ब्लॉक मुख्यालय और अस्पताल पहुंचने के लिए करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत कम्भरिया कटेसर के पास किवानी नदी पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों ने करीब 10 वर्ष पहले चंदा जुटाकर बांस का पुल बनाया था। इससे 15 किलोमीटर की दूरी घटकर करीब दो किलोमीटर रह गई थी। हालांकि, बरसात में नदी में बाढ़ आने पर पुल डूब जाता है और आवागमन ठप हो जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने दो फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने पीपा पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग और राज्य सेतु निगम को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी, लेकिन छह माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण धीरज जायसवाल, अनुपम, अनूप कुमार और राकेश राजपूत ने जल्द पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed