{"_id":"6918cdf5abb4be877c0b0e04","slug":"audio-of-police-officer-demanding-bribe-goes-viral-suspended-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144282-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दरोगा का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दरोगा का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल, सस्पेंड
Sun, 16 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर। इलाके में तैनात उपनिरीक्षक पर एक महिला ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने साक्ष्य के तौर पर एक ऑडियो क्लिप भी उच्चाधिकारियों को सौंपी है। यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद को सौंपी है।
शिवपुर देवरिया गांव निवासी शोभावती देवी ने बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं। वह अपने दो बेटों अनीत और दीपक के साथ रहती हैं। मंगलवार को गांव के अमन राजपूत ने उनके बेटे दीपक की घर में घुसकर पिटाई कर दी। इसमें दीपक का सिर फूट गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनका केस दर्ज किया। इसकी जांच उपनिरीक्षक इम्तियाज खान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक ने जांच पूरी करने के एवज में कुछ पैसों की डिमांड की। वह पैसा मांगने घर तक आने लगे। धमकाया कि अगर पैसा नहीं दिया तो उनके खिलाफ केस में रिपोर्ट लगा दी जाएगी।
पीड़िता ने परेशान होकर उपनिरीक्षक का पैसा मांगते हुए एक 39 सेकेंड का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसमें एक शख्स महिला से पांच हजार रुपये लेकर आने की बात कह रहा है। महिला के अनुसार यह शख्स उपनिरीक्षक इम्तियाज खान है। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। (संवाद)