फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Atrocities were committed on kar sevaks: Sakshi Maharaj

ज्यादती तो कारसेवकों पर हुई थी : साक्षी महराज

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Atrocities were committed on kar sevaks: Sakshi Maharaj
नैमिषारण्य (सीतापुर)। सांसद साक्षी महराज ने मायावती के बयान पर कहा कि अगर वह राष्ट्रपति नहीं, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं तो काफी समझदार हैं। हम नारी शक्ति का सम्मान करते हैं। आजम खां के मामले पर बोले कि ज्यादती तो अयोध्या में कारसेवकों पर हुई थी।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर साक्षी महाराज एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैमिषारण्य आए थे। उन्होेंने पहले चक्रतीर्थ का दर्शन किया। पुजारी सचिन शास्त्री ने पूजन कराया। उसके बाद भगवान रुद्रावर्त का दर्शन पूजन किया। जिले में बंद आजम खान से शिवपाल यादव व कांग्रेसी नेता प्रमोद कृष्णम ने मिलने के बाद इन लोगों ने आजम खां के साथ ज्यादती होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इस पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि ज्यादती तो अयोध्या में राम भक्तों पर हुई थी, जब सरयू का पानी लाल हो गया था। कारसेवकों की छातियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। ज्यादती मुजफ्फरनगर में हुई थी। अगर उनको ज्यादती नजर आ रही है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के सवाल पर सांसद ने कहा कहा है कि ध्वनि आपके भवन में ही रहनी चाहिए। भवन से बाहर नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed