{"_id":"65f88a4195887e43ea017a78","slug":"at-number-one-in-the-district-hospital-division-by-performing-3015-operations-sitapur-news-c-102-1-slko1053-111461-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 3,015 ऑपरेशन करके जिला अस्पताल मंडल में एक नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 3,015 ऑपरेशन करके जिला अस्पताल मंडल में एक नंबर पर
Tue, 19 Mar 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल ऑपरेशन करने के मामले में नंबर एक के पायदान पर आया है। लखनऊ मंडल में यह उपलब्धि पिछले एक साल में दर्ज की गई है। 3,015 सफल ऑपरेशन कर यह उपलब्धि प्रदान की है। जिसमें सबसे अधिक योगदान जनरल सर्जरी का रहा है। इसके अंतर्गत 1,588 ऑपरेशन हुए हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों को प्राथमिक इलाज के साथ ऑपरेशन की भी सुविधा दी जाती है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच अस्पताल में सर्वाधिक 3,015 आपरेशन हुए हैं। इसमें आंख, नाक, हड्डी, हार्निया, पित्त की थैली, हाइड्रोसील, बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन किए गए हैं। खास बात यह है ऑपरेशन के बाद सभी मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। सबसे कम ईएनटी विभाग में महज 37 मरीजों का ही ऑपरेशन किया गया है। लखनऊ मंडल की हुई समीक्षा में सीतापुर जिला अस्पताल पहले पायदान पर आया है।
ऑपरेशन संख्या
जनरल सर्जरी 1588
आर्थोपैडिक 681
ईएनटी 37
आंख 709
रेफर केस भी लिए
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा बताते हैं कि सुबह आठ बजे से ओपीडी में बैठता हूं। उसके बाद रोजाना ऑपरेशन करता हूं। दिन में दो बार मरीजों का हालचाल लेने वार्ड में जाता हूं। इसके अलावा इमरजेंसी ड्यूटी भी करता हूं। उन्होंने बताया कि कई ऐसे मामले सामने आए जो लखनऊ के बड़े अस्पतालों से रेफर किए गए थे।
विज्ञापन
तत्काल इलाज की सुविधा
चिकित्सकों ने बहुत ही बढि़या तरीके से काम किया है। मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा दी जाती है। अस्पताल के सभी चिकित्सक इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस