फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aspirational block Biswan gets sixth place in the state

Sitapur News: आकांक्षात्मक ब्लॉक बिसवां को प्रदेश में छठा स्थान

Wed, 02 Jul 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aspirational block Biswan gets sixth place in the state
सीतापुर। जिले के आकांक्षात्मक ब्लॉक बिसवां को नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। यह रैंकिंग मार्च माह में ब्लॉक में कराए गए विकास कार्याें के लिए दी गई है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सीडीओ निधि बंसल को बधाई दी है।
विज्ञापन

सीडीओ निधि बंसल ने बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग में वर्ष 2024-25 की शुरुआत में विकास खंड बिसवां की रैंकिंग प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों के सापेक्ष 56वें स्थान पर थी। इसके बाद लगातार ब्लाॅक के विकास कार्याें की सतत निगरानी की गई। मंगलवार को जारी रैंकिंग में प्रदेश में बिसवां को छठवां स्थान मिला है।
विज्ञापन


समन्वय बैठकों ने बदल दी तस्वीर
सीडीओ निधि बंसल ने बताया कि विकास कार्याें की सतत निगरानी व नियमित समन्वय बैठकों के कारण ब्लॉक की रैंकिंग की तस्वीर बदली। सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित कराया गया। जिला स्तर पर जिलाधिकारी व सीडीओ ने ब्लॉक की निरंतर समीक्षा, विभागीय तालमेल व फील्ड में परिणाम आधारित क्रियान्वयन पर ध्यान दिया। ब्लॉक को स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि व संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास से संबंधित सूचकों में बेहतर अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed