फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Appointment letters given to Anganwadi and assistants

Sitapur News: आंगनबाड़ी व सहायिकाओं काे दिए गए नियुक्ति पत्र

Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to Anganwadi and assistants
कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र देते डीएम व सीडीओ। - फोटो : कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र देते डीएम व सीडीओ।
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम डॉ राजा गणपति आर व सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने तीस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 10 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही आठ बाल विकास परियोजना कार्यालयों, तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास और एक सीडीपीओ कार्यालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना केे तहत ऐलिया, बेहटा, बिसवां, हरगांव, गाेंदलामऊ, लहरपुर, सीतापुर शहर, रामपुरमथुरा, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, पहला, सकरन, खैराबाद, कसमंडा, महोली, मछरेहटा, परसेंडी, रेउसा व पिसावां ब्लॉकों में 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की गई है। इनमें से दस को डीएम व सीडीओ ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। इनमें खैराबाद ब्लॉक की पांच नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाएं शशीप्रभा (हुसैनगंज), दिमली अंजली (परसेहरा-2), दिपांशी वर्मा (टेड़वा लिचौला-1), सर्वेश कुमारी (ननोईया) और गीता (चकलापुरवा) शामिल हैं। साथ ही शहर परियोजना की पांच नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाएं सरिता कुमारी (मिर्दहीटोला-8), लक्ष्मी (पंचवटी मूल-8), राधना (सिविल लाइन-8), रेशमी देवी (हुसैनगंज-10) और सूफिया (लोनियनपुरवा पूर्वी-5) शामिल रहीं।
विज्ञापन




इसके साथ ही डीएम डॉ राजा गणपति आर ने बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर मथुरा, मछरेहटा, खैराबाद, गोंदलामऊ, महामूदाबाद, ऐलिया, मिश्रिख, व शहर का शिलान्यास किया। वहीं, बाल विकास परियोजना कार्यालय कसमंडा का लोकार्पण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पुरवा रेवान विकास खंड महमूदाबाद, सरैयाकादीपुर-2 विकास खंड पहला ओर करसा-2 विकास खंड रेउसा का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed