{"_id":"64dd18be6ca8addbaf09e014","slug":"angry-villagers-closed-the-cattle-in-the-school-sitapur-news-c-102-1-slko1052-1520-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नाराज ग्रामीणों ने गोवंशों को स्कूल में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नाराज ग्रामीणों ने गोवंशों को स्कूल में किया बंद
Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकैचनपुर टप्पा में छुट्टा घूम रहे गोवंश किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गोवंशों को स्कूल में बंद कर दिया।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकैचनपुर टप्पा में ग्रामीणों ने कई गोवंशों को पकड़कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात गांव में तेंदुए को देखा गया था, जिसकी दहशत से ग्रामीण अपने खेतों की रखवाली करने नहीं जा पाए और गोवंश फसल को चर गए।
स्कूल में गोवंश बंद रहने से बुधवार सुबह बच्चे और शिक्षक स्कूल के बाहर बैठे रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार जोशी ने बताया कि पशुओं के विद्यालय में बंद होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। कुछ देर बाद ब्लाॅक और राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर गोवंशों को पड़ोस की गोशालाओं में भेज दिया।