फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anarchy prevails in the state: Ajay Rai

प्रदेश में अराजकता का बोलबाला : अजय राय

Mon, 14 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anarchy prevails in the state: Ajay Rai
सीतापुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार समेत कई बिंदुओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के गृह जनपद में श्मशान का घोटाला हो गया। अंतिम संस्कार में गए वकील पर गुंबद गिरने से उनकी मौत हो गई। रविवार को सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अब भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मुंह छिपा रहे हैं। एक महिला पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे तो जनता के सवालों का जवाब क्या देंगे।
विज्ञापन


सीतापुर में खाद्यान्न घोटाला हो गया। मध्याह्न भोजन में बच्चों को चावल व नमक खिलाया जा रहा है। अजय राय ने कहा कि मोदी ने नारा दिया था- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। बेटी बच गई और पढ़कर पत्रकार बन गई। जब वो सवाल करती है तो ये लोग जवाब नहीं दे रहे। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार बचती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा में विनोद साहनी की हत्या का हवाला देकर कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। अब उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेता व कार्यकर्ता संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों व विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन व सीटों के बंटवारे का निर्णय पार्टी हाईकमान करती है।



------
एक मंत्री थाने में, एक बिजली विभाग में रो रहे..
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीतापुर के एक मंत्री थाने में रो रहे हैं, दूसरे बिजली विभाग में रो रहे हैं। धरना दे रहे हैं। अगर आपके दम है तो इस्तीफा देकर जनता के बीच आइए। रोने का समय निकल गया, अब लड़ने का समय है। जिस तरह हमारे सांसद राकेश राठौर लड़ते हैं। रोकर, गाकर जनता को भ्रमित कर वोट नहीं ले सकते। अधिकारी सुन नहीं रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed