{"_id":"69c6b140694035c3680bc673","slug":"agniveer-of-sitapur-dies-while-going-for-duty-in-kupwara-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152766-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुपवाड़ा में ड्यूटी जाते समय सीतापुर के अग्निवीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुपवाड़ा में ड्यूटी जाते समय सीतापुर के अग्निवीर की मौत
Fri, 27 Mar 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मानपुर के पकरिया धापूपुर गांव निवासी अग्निवीर जवान इंद्रजीत गुप्ता (24) की शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा में मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। शनिवार को इंद्रजीत का शव गांव आएगा।
इंद्रजीत के भाई इंद्रपाल गुप्ता ने बताया कि उनके भाई इंद्रजीत सुबह ड्यूटी जा रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बताया कि वर्ष 2021 की अग्निवीर भर्ती में इंद्रजीत का चयन हुआ था।
वर्तमान में वह कुपवाड़ा में तैनात थे। इंद्रपाल ने बताया कि उनके पिता अर्जुन लाल गुप्ता रिटायर्ड फौजी हैं। वह और इंद्रजीत जुड़वां थे। वह खुद भी एसएसबी में है। इस समय वह बिहार के नेपाल बॉर्डर पर तैनात हैं। (संवाद)