फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After firing at Tilak ceremony, the girl's family broke the relationship.

Sitapur News: तिलक में फायरिंग के बाद लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता

Sat, 21 Feb 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
After firing at Tilak ceremony, the girl's family broke the relationship.
खैराबाद थाने में गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी। - फोटो : खैराबाद थाने में गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी।
खैराबाद। कनायतपुर गांव में बुधवार देर रात तिलक समारोह में फायरिंग के बाद लड़की वालों ने बृहस्पतिवार को संदेश भेजकर शादी से इन्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कनायतपुर निवासी शिवपूजन के पुत्र पवन (22) का बुधवार देर रात गांव में ही तिलक था। नन्हें पुर गांव से तिलक चढ़ाने वधू पक्ष के लोग पहुंचे थे। इस दौरान पवन का चचेरा भाई सत्यम (26) गांव के शिवशंकर के घर के पास लघुशंका करने गया। इस पर शिवशंकर के घर की महिला से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला पक्ष के लोगों ने पांच राउंड फायरिंग की। इसमें दूल्हा पवन, सत्यम व कौशल के गोली के छर्रे लगे थे। वहीं, पवन पक्ष के सतीश व मन्नू पथराव में घायल हो गए थे। दूल्हे की बृहस्पतिवार को बरात जानी थी, लेकिन घटना से आहत वधू पक्ष ने विवाह से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि दोनों पक्षों में रंजिश है। ऐसे में कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका है। इस भय के माहौल में बेटी नहीं रह पाएगी।
विज्ञापन


आरोपियों में तीन का है आपराधिक इतिहास
अपराध निरीक्षक साबिर अली ने बताया कि इस घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कनायतपुर निवासी शिवशंकर, संतराम, जसवंत, नरेश, कृष्ण कुमार और सुजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी सुजीत के पास से एक अवैध शस्त्र व कारतूस भी बरामद हुआ है। बताया कि इनमें शिवशंकर, संतराम, जसवंत, नरेश और कृष्ण कुमार का आपराधिक इतिहास है। संतराम पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed