फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Adverse entry to BDO, service of accountant will be terminated

Sitapur News: बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, लेखाकार की समाप्त होगी सेवा

Fri, 09 Jan 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to BDO, service of accountant will be terminated
कसमंडा ब्लॉक का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : कसमंडा ब्लॉक का निरीक्षण करते डीएम।
सीतापुर। जिलाधिकारी को कसमंडा विकास खंड कार्यालय के औचक निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने बीडीओ का 12 महीने का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, लेखाकार को सेवा समाप्ति का नोटिस व एडीओ पंचायत का वेतन रोकते हुए निलंबन जैसी कार्रवाई का फरमान सुनाया। डीएम ने ब्लॉक के स्टाफ को कार्य शैली में सुधार करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को कसमंडा ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी की सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, ईएल, जनसुनवाई अभिलेख एवं जिलाधिकारी के यहां से हुई शिकायत संबंधी रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों व योजनाओं में लापरवाही मिली। विगत कई दिनों से जनसुनवाई रजिस्टर में शिकायत दर्ज न होने एवं फरियादी का मोबाइल नंबर अंकित न होने पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 12 महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए। तत्काल रजिस्टर अपडेट करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्यमंत्री आवास के लिए पात्र लाभार्थियों को दी जाने वाली किस्त के बारे में जानकारी ली। शिकायत रजिस्टर में कमियां मिलने पर एडीओ पंचायत संजय कुमार सिंह को फटकार लगाई। सचिव का पारिवारिक रजिस्टर और आईजीआरएस कक्ष देखा। लेखाकार कक्ष का जायजा लेते हुए रजिस्टर, खड़ंजा संबंधी पत्रावलियों एवं निरीक्षण रिपोर्ट का अवलोकन किया। कार्यों से पूर्व एवं कार्यों के उपरांत वाली फोटो न होने पर जेई शिवकुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। ब्लॉक पर प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठकों के रजिस्टर का अवलोकन भी किया, जिसमें विगत फरवरी से बैठक न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनरेगा कक्ष पहुंचकर आंगनबाड़ी केन्द्र, इंटरलाकिंग संबंधी पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिसमें कमियां मिलने पर लेखाकार नीरज बाजपेयी को सेवा समाप्ति का नोटिस एवं खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी कक्ष में मास्टर रजिस्टर न बने होने पर एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सचिव अपने कार्यों का निष्पादन पूर्ण निष्ठा के साथ न करे तो एडीओ पंचायत अनुशासनिक एवं निलंबन जैसी कार्रवाई करें।


कमलापुर स्टेशन रोड का अतिक्रमण हटवाने की गुहार
डीएम को मांगपत्र सौंपकर कमलापुर स्टेशन रोड का अतिक्रमण हटवाए जाने की गुहार स्थानीय नागरिकों ने लगाई। ऋषि मिश्रा, अशोक कुमार, दीपक, नरेंद्र, शिवम, अंकित व हरेंद्र आदि के हस्ताक्षर युक्त मांगपत्र में कहा गया है कि अतिक्रमण के कारण स्टेशन रोड पर निकलना दूभर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नाप जोख के बाद निशान तो लगा दिया गया फिर कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed