{"_id":"688bb1bdf4713436d900f9a8","slug":"advanced-postal-technology-will-be-implemented-in-419-post-offices-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137463-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 419 डाकघरों में लागू होगी एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 419 डाकघरों में लागू होगी एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी
Thu, 31 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 419 डाकघरों में चार अगस्त से एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0 (एपीटी-2.0) का शुभारंभ होगा। इस नई तकनीक की मदद से डाक की बुकिंग व डिलीवरी का काम आसान हो जाएगा। अब तक इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर में यह सारा काम अलग-अलग विंडो से होता था। सिंगल क्लिक पर काम नहीं हो पाता था।
नई तकनीक से सिंगल क्लिक पर बुकिंग, डिलीवरी और अकाउंटिंग का काम हो सकेगा। डिलीवरी को एसएमएस आधारित बनाया जाएगा। इससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों को आसानी हो जाएगी।
डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि एपीटी-2.0 तकनीक को लागू करने के लिए 2 अगस्त को नो ट्रांजेक्शन डे मनाया जाएगा। सेवाओं का यह अस्थायी निलंबन डाटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और तकनीकी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए आवश्यक है। तीन अगस्त को रविवार है। 4 अगस्त को नई तकनीक से लैस डाकघर खुलेंगे।