{"_id":"5f6f79fb8ebc3ec5ee58b9ab","slug":"accident-sitapur-news-lko542177185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-एंट्री में घुसा ट्रक, चीनी मिल का गेट टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो-एंट्री में घुसा ट्रक, चीनी मिल का गेट टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। एक ट्रक की टक्कर से शुक्रवार को चीनी मिल कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर बना गेट क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक फरार है।
गौरतलब है कि हरगांव की कालोनी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले मार्ग पर चीनी मिल ने गेट बनवाया था। शनिवार को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गेट टूट गया। बताया जाता है कि मार्ग सकरा होने के कारण भारी वाहनों का इस मार्ग पर प्रवेश वर्जित है।
फिर भी ट्रक चालक ने वाहन को जबरदस्ती निकालने का प्रयास किया और गेट टूट कर ट्रक के ऊपर ही आ गिरा। चीनी मिल प्रशासन ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। अपराध निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।